Home > Jamshedpur > Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

1 नवंबर को टाटानगर से रवाना होगी विशेष ट्रेन, 2 नवंबर को देवघर से होगी वापसी; आसनसोल, जसीडीह, भागलपुर और बांका समेत कई स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया (Jamshedpur Railway News) है। टाटानगर से देवघर के बीच ट्रेन संख्या 08119/08120 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।

रेलवे के इस फैसले से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से देवघर जाने वाले परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत (Jamshedpur Railway News) होगी। परीक्षा के मद्देनजर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 एक नवंबर 2026, रविवार को शाम 6:30 बजे टाटानगर से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08120 दो नवंबर, सोमवार को सुबह 10:10 बजे देवघर से खुलेगी। अगले दिन रात 2:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

टाटानगर और देवघर के बीच इस विशेष ट्रेन का ठहराव कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, झालिदा, भोजूडीह, आसनसोल, उखड़ा, सैंथिया, रामपुरहाट, बरहरवा, बरहड़वा रोड, भागलपुर, बाराहाट और बांका समेत निर्धारित स्टेशनों पर होगा।

16 कोच के साथ होगा परिचालन

रेलवे के मुताबिक, विशेष ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 12 जनरल सेकेंड क्लास कोच, दो अन्य सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

JTET परीक्षा को लेकर रेलवे की इस पहल से अभ्यर्थियों को देवघर पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। खासकर टाटानगर और आसपास के इलाकों से परीक्षा में शामिल होने जाने वाले उम्मीदवारों को इसका लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Tatanagar Special Train :टाटानगर से लभा समेत चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, नवंबर में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply