Home > Crime > Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ी कार्रवाई, रायपुर टोल प्लाजा से चार साजिशकर्ता गिरफ्तार

Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ी कार्रवाई, रायपुर टोल प्लाजा से चार साजिशकर्ता गिरफ्तार

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में जमशेदपुर पुलिस की एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात की साजिश में शामिल चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसुडीह निवासी टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और सिदगोड़ा निवासी दीपू ओझा के रूप में हुई है।

दो गाड़ियों से भागे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद आरोपी दो गाड़ियों से शहर से बाहर निकले थे। रास्ते में एक वाहन खराब हो गया। इसके बाद सभी दूसरी गाड़ी में सवार होकर रायपुर की ओर बढ़ने लगे। पुलिस को उनकी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद रायपुर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के लिए हथियार कहां से उपलब्ध कराए गए और वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बंगाल से छत्तीसगढ़ तक  ने खंगाले सुराग

घटना के बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा हमलावरों के संभावित भागने वाले रास्तों की भी जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बंगाल और छत्तीसगढ़ की ओर जाने के इनपुट मिले। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने रायपुर टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए चारों साजिशकर्ताओं को पकड़ लिया।

जमीन और रेलवे ठेकेदारी विवाद का एंगल

पुलिस इस मामले में जमीन के कारोबार, रेलवे ठेकेदारी और पुराने विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में घायल डोमनिक सैमसन रेलवे ठेकेदारी से जुड़ा है, जबकि घायल रिजवान के जमीन के कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस इन कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग की साजिश क्यों रची गई और इसके पीछे किसका हाथ है।

11 राउंड फायरिंग में चार लोग हुए थे घायल

शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और करीब 11 राउंड फायरिंग की, जबकि तीसरा आरोपी बाहर बाइक के पास मौजूद रहा। इसे भी पढ़ें :ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: बोकारो से टाटा आता था मोबाइल चोर, टाटानगर स्टेशन पर चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

गोलीबारी में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में कराया जा रहा है।

चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उन शूटरों तक पहुंचने में जुटी है, जिन्होंने रेस्टोरेंट के अंदर सीधे फायरिंग की थी। पुलिस पूछताछ के आधार पर शूटरों और पूरी साजिश से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

You may also like
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा
Jamshedpur Crime: चेकिंग से भागी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ी गई, 2 युवक और 2 युवतियां हिरासत में
Jamshedpur Speed Gun : हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से 100 से ज्यादा वाहनों के चालान, जानें गति सीमा
Jamshedpur Advocate : जमशेदपुर की अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, 30 सितंबर को शोक में न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे वकील

Leave a Reply