Home > Jamshedpur > Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO

Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO

बिरसा मुंडा स्टेडियम के नाम पर चंपाई सोरेन ने साफ की बात, बोले- ऐतिहासिक पहचान से नहीं होना चाहिए समझौता

Seraikela : राजनगर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने बिरसा मुंडा स्टेडियम के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी राय स्पष्ट (Jamshedpur Name Change )की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जुड़े स्टेडियम, सड़क और अन्य संस्थानों की पहचान बदली नहीं जानी चाहिए।

चंपाई सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की प्रतिमाएं राज्य के प्रमुख स्थानों पर स्थापित कर उनके योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। जमशेदपुर में भी उनकी प्रतिमा लगाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि यदि नाम बदलने की चर्चा होती है तो जमशेदपुर का नाम ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन नगर’ करने के प्रस्ताव पर विचार (Jamshedpur Name Change) किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि शिबू सोरेन के सम्मान के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम को हटाना उचित नहीं होगा। उन्होंने बिरसा मुंडा को झारखंड का महान जननायक बताते हुए उनकी ऐतिहासिक पहचान सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें – रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply