Home > Jamshedpur > Jamshedpur News: यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, मजदूर हितों पर हुआ मंथन

Jamshedpur News: यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, मजदूर हितों पर हुआ मंथन

Jamshedpur : बालिगुमा स्थित मथुरा पैलेस में झारखंड प्रदेश यूथ INTUC के अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन के जमशेदपुर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित (Jamshedpur News) किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह के दौरान यूथ INTUC को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा मजदूरों के अधिकार, सम्मान और हितों की आवाज को मजबूती से उठाने को लेकर विचार-विमर्श (Jamshedpur News) हुआ।

डॉ. पी. श्रीनिवासन ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए एकजुट होकर मजदूर हितों के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें:Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO

कार्यक्रम में यूथ INTUC पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रोहन सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह, महासचिव सोनू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जैकी समेत सुदामा मुखी, रोशन मुखी, शुभम शुक्ला, प्रज्ञा शर्मा, नवीन यादव, जिसु, अनीश, अभिषेक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड का फरार शूटर सागर सिंह धनबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Seraikela Accident : गम्हरिया में गणेश पूजा का मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO

Leave a Reply