Home > Crime > Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: कार ने खोल दिया निखार सबलोक हत्याकांड का राज, मास्टरमाइंड राघव को रिमांड पर लेने की कवायद शुरू

Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: कार ने खोल दिया निखार सबलोक हत्याकांड का राज, मास्टरमाइंड राघव को रिमांड पर लेने की कवायद शुरू

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने हाईटेक और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पूरी साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) कर दिया है। अपराधियों को लगा था कि वे वारदात को अंजाम देकर आसानी से बच निकलेंगे, लेकिन पुलिस ने 6 बड़े डिजिटल सुरागों—सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और व्हाट्सएप चैट की कड़ियों को जोड़कर मास्टरमाइंड और शूटरों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

व्हाट्सएप पर भेजी गई थी तस्वीर, साकची से खरीदी गई थी कार

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शूटरों को निखार सबलोक (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) की सटीक पहचान कराने के लिए व्हाट्सएप पर उनकी तस्वीर भेजी गई थी। इसके अलावा निखार की रोजाना की दिनचर्या और रेकी की पूरी जानकारी डिजिटल चैट के जरिए शूटरों के साथ साझा की गई थी। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को जमशेदपुर के साकची से खरीदा गया था, जिसके खरीदार और पैसों का भुगतान करने वालों से जुड़े पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस ने अब तक दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं, जिनका बैलिस्टिक मिलान कराया जा रहा है।

गैंगवार और पुरानी रंजिश का एंगल, शूटर सागर की तलाश तेज

इस हत्याकांड के पीछे गणेश सिंह और अखिलेश सिंह गिरोह के बीच जारी वर्चस्व की जंग (गैंगवार) का मामला सामने आया है। पुलिस देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल, धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी और मुख्य शूटर सागर सिंह फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply