Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने मानगो की दो प्रमुख बड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए अल्पकालीन निविदा (Jamshedpur Road Construction) जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी शर्तों के अनुसार दोनों परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 120 दिनों के भीतर की समय सीमा तय की गई है।
परियोजनाओं का पूरा विवरण
सड़क मरम्मत योजना के तहत मानगो-पारडीह रोड के सुधार कार्य के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही मानगो-ओल्ड पुरुलिया रोड के जीर्णोद्धार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 30 लाख रुपए की राशि मंजूर (Jamshedpur Road Construction) की गई है।
मेयर सुधा गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि क्षेत्र का बेहतर बुनियादी ढांचा और आम जनता के लिए सुगम यातायात उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कें किसी भी शहर की प्रगति का मुख्य आधार होती हैं। मानगो को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया गया है। विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखना निगम प्रशासन का मुख्य संकल्प है।
लगातार प्रयासों का दिखा असर
इन दोनों मुख्य मार्गों की बदहाली को दूर करने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। चुनाव जीतने के बाद मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष मुलाकात कर इस जनसमस्या से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद मई के महीने में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर की गई इसी लगातार पैरवी के चलते अब इन दोनों सड़कों के मरम्मत कार्य का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: कार ने खोल दिया निखार सबलोक हत्याकांड का राज, मास्टरमाइंड राघव को रिमांड पर लेने की कवायद शुरू

