Home > Crime > मानगो के पारडीह में छत काटकर दुकान में 95 हजार की चोरी, 85 हजार नकद और 10 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर+VDO

मानगो के पारडीह में छत काटकर दुकान में 95 हजार की चोरी, 85 हजार नकद और 10 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित मामा स्टोर में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की एसबेस्टस की छत काटकर अंदर घुसे और करीब 85 हजार रुपये नकद के साथ लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी (Mango Theft) कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दुकान संचालक महेश सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर (Mango Theft) चले गए थे। बिक्री अच्छी होने के कारण दूध, दही और अन्य कच्ची सामग्री के भुगतान के लिए नकद रकम दुकान में ही रखी गई थी। सुबह करीब 6 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। ऊपर नजर पड़ते ही पता चला कि चोर एसबेस्टस की छत काटकर दुकान में दाखिल हुए थे और बैग में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मानगो थाना में मामले की सूचना देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विकास सिंह ने आरोप लगाया कि मानगो क्षेत्र में नशा सामग्री और डेली लॉटरी का कारोबार तेजी से फैल रहा है। उनका कहना है कि कई मोहल्लों में खुलेआम ऐसे अवैध धंधे चल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी, नशा कारोबार और अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो लोगों को जागरूक और भयमुक्त करने के लिए पैदल मार्च निकाला जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी; मानगो पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है। झारखंड के जमशेदपुर में हुई इस घटना ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply