Home > Business > सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

New Delhi: घरेलू सर्राफा बाजार (Indian Gold Market) में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में नरमी आने से देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी सस्ते भाव पर बिकते नजर आए। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार (Indian Gold Market) के दबाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण सर्राफा बाजार में यह कमजोरी बनी हुई है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने के दाम सबसे ऊंचे बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

भोपाल, पटना और लखनऊ समेत कई शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी रही। पटना और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि लखनऊ और जयपुर में इसका भाव 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

इसी तरह बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में भी सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें – साकची कुंदन साहू हत्याकांड: विशाल पाल को उम्रकैद, जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और डॉलर की स्थिति के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। झारखंड समेत देशभर के सर्राफा कारोबारियों की नजर अब अगले कारोबारी सत्र पर टिकी हुई है।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply