New Delhi: घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट (Indian Gold Market) दर्ज की गई है। आज शुरुआती कारोबार में सोना 290 रुपये से 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक कमी देखने को मिली। इसका असर झारखंड समेत देश के कई राज्यों के बाजारों (Indian Gold Market) में भी देखा जा रहा है।
बाजार में गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का भाव देश के विभिन्न शहरों में 1,52,350 रुपये से 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये से 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चांदी की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।
हालांकि साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीते सप्ताह सोने और चांदी दोनों में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना करीब 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था, जबकि 22 कैरेट सोने में करीब 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह चांदी भी बीते सप्ताह लगभग 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक मजबूत हुई थी।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है, जहां 24 कैरेट सोना 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता, भोपाल, पटना, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में भी सोने के भाव में हल्की गिरावट देखी गई है।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी कमजोरी का असर दिखाई दिया। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। झारखंड के सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का असर स्थानीय बाजारों पर भी पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – सोपोडेरा के स्कूल परिसर में मिली बिरसानगर की किशोरी की लाश, दुष्कर्म और हत्या की आशंका से सनसनी
सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ते हुए। झारखंड समेत देशभर में 24 और 22 कैरेट गोल्ड कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज हुई




