Home > Crime > कपाली में दिनदहाड़े फायरिंग कर बैंक एजेंट से डेढ़ लाख की लूट, इलाके में दहशत,

कपाली में दिनदहाड़े फायरिंग कर बैंक एजेंट से डेढ़ लाख की लूट, इलाके में दहशत,

Jamshedpur : जमशेदपुर के सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट (Loot in Kapali) की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने आरबीएल बैंक के एजेंट से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लूट (Loot in Kapali) लिया। घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, हालांकि बैंक एजेंट बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि घाटशिला के जुड़ी गांव निवासी नरेन भगत आरबीएल बैंक के एजेंट हैं और कपाली क्षेत्र में पैसे का कलेक्शन करने पहुंचे थे। अंसार नगर मस्जिद के पास एक स्थान से कलेक्शन कर लौटने के दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि एक बदमाश बाइक पर थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा अपराधी नरेन भगत के पास पहुंचा और उन पर गोली चला दी। गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन बदमाश ने हथियार दिखाकर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और साथी के साथ फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें – IPL 2026 : हैदराबाद का धमाका, पंजाब को हराकर सनराइजर्स बनी नंबर-1 टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply