New Delhi : Sunrisers Hyderabad ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए Punjab Kings को 33 रन से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार खेल (IPL 2026) दिखाया। वहीं पंजाब किंग्स को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम शीर्ष स्थान से फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों में भी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शुरू से ही दबाव में डाल दिया। Heinrich Klaasen ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि Ishan Kishan ने 32 गेंदों पर 55 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इसके अलावा Abhishek Sharma ने 35 और Travis Head ने 38 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। निर्धारित 20 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि Cooper Connolly ने अकेले संघर्ष करते हुए 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। Marcus Stoinis ने 28 और सूर्यांश शेडगे ने 25 रन बनाए, मगर टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
गेंदबाजी में Pat Cummins और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लेकर पंजाब की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में
