Jamshedpur (Jharkhand ) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) 2026 के सेशन-2 का परिणाम घोषित ( Jamshedpur JEE Main) कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में सफल छात्रों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस वर्ष जमशेदपुर के 8 हजार से अधिक छात्रों ने ( Jamshedpur JEE Main) परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 1000 से ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल की है। बढ़ते प्रतियोगिता स्तर के बीच छात्रों का यह प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है।
मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर
मानगो के शंकोसाई निवासी मुकुल महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 620वीं रैंक और 99.965 पर्सेंटाइल हासिल कर कोल्हान टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। मुकुल को गणित में 99.85, भौतिकी में 99.93 और रसायन विज्ञान में 99.98 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं।
उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई टैगोर एकेडमी साकची और 12वीं की शिक्षा चिन्मया विद्यालय टेल्को से पूरी की। उनके पिता शिक्षक हैं और मां भी शिक्षिका हैं। मुकुल का लक्ष्य अब जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल कर टॉप आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है।
सार्थक और तनीष ने भी मारी बाजी
इस परीक्षा में सार्थक ने 1212वीं रैंक और 96.92 पर्सेंटाइल के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तनीष कुमार ने 3421वीं रैंक और 97.79 पर्सेंटाइल के साथ तीसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।तनीष के पिता सेंट्रल जीएसटी विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत को दिया है। अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस्ड में बेहतर प्रदर्शन करना है।
Jamshedpur JEE Main: आयान कुमार ने भी किया शानदार प्रदर्शन
टेल्को निवासी आयान कुमार ने 99.74 पर्सेंटाइल हासिल कर शहर में चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि रोजाना 6-7 घंटे की पढ़ाई और निरंतर अभ्यास से यह सफलता मिली है।आयान का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग कर देश के विकास में योगदान देना है।
इसे भी पढ़ें – सर्राफा बाजार में नरमी, सोने में गिरावट तो चांदी में हल्की तेजी
Jamshedpur JEE Main: छात्रों का अगला लक्ष्य – जेईई एडवांस्ड
सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उनका पूरा फोकस जेईई एडवांस्ड परीक्षा पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है, जो उनकी मेहनत और तैयारी को दर्शाता है।




