New Delhi : देश के सर्राफा बाजार (Indian Gold Market)में आज हल्की कमजोरी का रुख देखने को मिला। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी ने थोड़ी मजबूती दिखाई है।
बाजार (Indian Gold Market) के ताजा रुझानों के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज 1,55,770 रुपये से 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,790 रुपये से 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी रही। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,770 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,56,650 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,770 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,55,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पटना में 24 कैरेट सोना 1,55,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी यही रुझान देखने को मिला। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
इसे भी पढ़ें – ईरान का सख्त रुख: अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म होने तक नहीं होगी कोई बातचीत
कुल मिलाकर, सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी, जबकि चांदी ने निवेशकों को कुछ राहत दी है।

