Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम को मिला नया उपायुक्त, राजीव रंजन ने संभाली जिम्मेदारी+VDO

पूर्वी सिंहभूम को मिला नया उपायुक्त, राजीव रंजन ने संभाली जिम्मेदारी+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार को उपायुक्त पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण (Jamshedpur New DC) किया। इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं (Jamshedpur New DC) दीं।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया। माहौल औपचारिक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा।

Jamshedpur New DC Rajiv Ranjan

Jamshedpur New DC Rajiv Ranjan

निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में उन्हें प्रशासन, कर्मचारियों, मीडिया और आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि नए उपायुक्त के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – बहरागोड़ा में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

वहीं, नव पदस्थापित उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा, ताकि जिले के विकास को नई दिशा और गति मिल सके।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply