Home > Education > ISC में 100% के साथ शांभवी तिवारी बनीं नेशनल टॉपर, ICSE में 99.2% पर झारखंड के छात्रों का दबदबा

ISC में 100% के साथ शांभवी तिवारी बनीं नेशनल टॉपर, ICSE में 99.2% पर झारखंड के छात्रों का दबदबा

Jamshedpur (Jharkhand) : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जारी 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम (Jharkhand CISCE Result) में इस बार झारखंड, खासकर कोल्हान क्षेत्र (जमशेदपुर और चाईबासा) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन (Jamshedpur National Topper) किया है। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल (Jharkhand CISCE Result) है।

सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने ISC (12वीं) में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त कर इतिहास रच (Jamshedpur National Topper) दिया। उनकी इस उपलब्धि ने जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

वहीं ICSE (10वीं) में जमशेदपुर और चाईबासा के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। लोयोला स्कूल के वेदांग वत्सल, लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को के अहान राय, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की प्रज्ञा सिंह, कार्मल जूनियर कॉलेज के हर्षित सिंहानिया और चाईबासा के संत जेवियर स्कूल के चितेश सरकार ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से झारखंड में दूसरा स्थान हासिल किया।

अगर जिले के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो 10वीं में 99.2 प्रतिशत छात्र सफल रहे। खास बात यह रही कि 75 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। वहीं 97 से 100 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों की संख्या करीब 6 प्रतिशत रही। इस परीक्षा में कुल 5098 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 2616 लड़के और 2482 लड़कियां थीं। पास प्रतिशत में लड़कियां (99.1%) लड़कों (99%) से आगे रहीं।

Jamshedpur National Topper : पिछले पांच वर्षों का ICSE रिजल्ट प्रतिशत भी लगातार शानदार रहा है—

2026: 99.2%, 2025: 99.3%, 2024: 99.2%, 2023: 99.3%, 2022: 99.4%

वहीं ISC (12वीं) में भी शहर का प्रदर्शन मजबूत रहा। इस बार 98.6 प्रतिशत छात्र सफल हुए। परीक्षा में कुल 4952 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 2412 लड़कियां और 2540 लड़के थे। यहां भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। टॉप टेन सूची में भी लड़कियों का दबदबा देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें – सुबह 5 बजे से पहले होगी सड़कों की सफाई, गर्मी में राहत के लिए जगह-जगह रखे जाएंगे घड़ा-सुराही, वाटर ATM भी खुलेंगे

Jamshedpur National Topper: ISC के पिछले पांच वर्षों के परिणाम

2026: 98.6%, 2025: 98.4%, 2024: 98.35%, 2023: 98.3%, 2022: 98.2%

इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि झारखंड के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply