Jamshedpur (Jharkhand) :शहर के सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी (Shambhavi National Topper) ने CISCE 12वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनकर नया इतिहास रच दिया है। इस शानदार सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का (Shambhavi National Topper) माहौल है।
शांभवी तिवारी अब डॉक्टर बनने का सपना लेकर आगे बढ़ रही हैं और इसी दिशा में वह 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होंगी। उनका परीक्षा केंद्र अब्दुल बारी कॉलेज निर्धारित किया गया है। फिलहाल वह पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई हैं।
शांभवी के पिता राकेश रमन ऑल इंडिया रेडियो में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं, जबकि उनकी माता निभा सिन्हा सेंट मैरीज इंग्लिश हाई स्कूल में केमिस्ट्री की शिक्षिका हैं। परिवार का कहना है कि शांभवी बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और उन्होंने कभी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा।
Shambhavi National Topper: रोज 9 घंटे की मेहनत बनी सफलता की कुंजी
शांभवी की सफलता के पीछे उनकी नियमित और अनुशासित पढ़ाई का बड़ा योगदान है। वह प्रतिदिन करीब 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। स्कूल के दिनों में भी वह समय निकालकर पढ़ाई को प्राथमिकता देती थीं और अब परीक्षा नजदीक आने पर और ज्यादा समय दे रही हैं।
NEET की तैयारी के लिए उन्होंने साकची स्थित आकाश कोचिंग संस्थान का सहारा लिया, लेकिन उनकी पढ़ाई का मुख्य आधार सेल्फ स्टडी ही रहा। मॉक टेस्ट और नियमित अभ्यास से उन्होंने खुद को लगातार बेहतर बनाया।
सफलता के मंत्र
शांभवी के पिता के अनुसार, उन्होंने कभी बेटी पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला। शांभवी ने खुद अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय किया और उसी पर फोकस किया। उनका मानना है कि हर छात्र को अपनी रुचि पहचानकर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – ISC में 100% के साथ शांभवी तिवारी बनीं नेशनल टॉपर, ICSE में 99.2% पर झारखंड के छात्रों का दबदबा
उन्होंने यह भी बताया कि शांभवी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं और अपना अधिकतम समय पढ़ाई को देती हैं। आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का मूल मंत्र है।




