Jamshedpur (Jharkhand) : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर विरोध (Jamshedpur Holding Tax Hike) तेज हो गया है। भाजपा नेता एवं वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जनविरोधी करार दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में होल्डिंग टैक्स की दरों में वृद्धि पूरी तरह अतार्किक और अन्यायपूर्ण (Jamshedpur Holding Tax Hike) है। नए सर्किल रेट और सड़क की चौड़ाई के आधार पर बनाए गए फॉर्मूले के तहत 15 से 20 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ाना आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है।
अनिल मोदी ने यह भी कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में अब तक बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं। ऐसे में बिना सुविधाओं में सुधार किए टैक्स बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।
उन्होंने लोकेशन के आधार पर समान आकार के मकानों पर अलग-अलग टैक्स लगाए जाने को भी अनुचित बताया। उनका कहना है कि इससे मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर सीधा असर पड़ेगा।
साथ ही उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया कि जब नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और निर्वाचित प्रतिनिधि मौजूद हैं, तब इस तरह के नीतिगत फैसले उनकी सहमति के बिना लेना उचित नहीं है।
इसे भी पढ़ें – 47 साल की आर्थिक जंग: जिमी कार्टर से डोनाल्ड ट्रंप तक, ईरान के 100 अरब डॉलर से ज्यादा फंड फ्रीज
अनिल मोदी ने झारखंड सरकार से मांग की है कि होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और इसे जनहित में तुरंत वापस लिया जाए।




