Home > Health > MGM अस्पताल की चौथी मंजिल बनी जानलेवा, होमगार्ड की सतर्कता से बची मरीज की जान

MGM अस्पताल की चौथी मंजिल बनी जानलेवा, होमगार्ड की सतर्कता से बची मरीज की जान

Jamshedpur (Jharkhand) : एमजीएम अस्पताल (Jamshedpur MGM Hospital) की चौथी मंजिल एक बार फिर सुरक्षा के लिहाज से सवालों में आ गई है। बुधवार को यहां एक मरीज ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और एक होमगार्ड जवान की तत्परता से बड़ा हादसा (Jamshedpur MGM Hospital) टल गया।

गौरतलब है कि जुगसलाई निवासी राम मुंडा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। बुधवार को उनकी पत्नी उनसे मिलने पहुंची थी। मुलाकात के बाद राम मुंडा मानसिक रूप से काफी तनाव में नजर आए और अचानक चौथी मंजिल की खिड़की की ओर बढ़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने खिड़की से कूदने की कोशिश की, तभी आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान दौड़कर पहुंचा और समय रहते मरीज को खिड़की से पीछे खींच लिया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, अस्पताल की ऊपरी मंजिलों की खिड़कियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। इनमें न तो लोहे की रॉड लगी हुई है और न ही कोई सुरक्षात्मक जाली। स्लाइडर हटाते ही खिड़कियां पूरी तरह खुल जाती हैं, जिससे किसी के लिए भी नीचे गिरना आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर बवाल, अनिल मोदी बोले-जनविरोधी और अनुचित फैसला

गौरतलब है कि 20 मार्च को भी इसी चौथी मंजिल से परसूडीह निवासी एक मरीज ने कूदकर अपनी जान गंवा दी थी। उस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग तेज हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती हैं।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply