Home > World > इस्फहान में पुलिस ने मार गिराया अमेरिकी C-130 विमान, ऑपरेशन का वीडियो जारी

इस्फहान में पुलिस ने मार गिराया अमेरिकी C-130 विमान, ऑपरेशन का वीडियो जारी

News Bee : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका के दो विशालकाय ट्रांसपोर्ट प्लेन मार गिराया (Iran America War) है। ईरान की कानून प्रवर्तन एजेंसी (फराजा) ने इस्फहान के दक्षिणी क्षेत्र में कथित तौर पर अमेरिकी सैन्य विमान को मार गिराने के ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है।

जारी वीडियो में घटनास्थल के दृश्य, विमान के मलबे और पायलट से जुड़े दस्तावेज़ (Iran America  War) दिखाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान अमेरिकी सेना का C-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट बताया जा रहा है, जिसे ईरानी पुलिस की स्पेशल फोर्स यूनिट ने निशाना बनाकर गिराया।

फराजा के अनुसार, यह कार्रवाई “दुश्मन के हवाई खतरे” के जवाब में की गई। स्थानीय सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि यह विमान इस्फहान प्रांत के दक्षिणी हिस्से में गिराया गया।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन किया नाकाम, इस्फहान के पास कई सैन्य विमान मार गिराए

वीडियो में पायलट से जुड़े कुछ सामान और दस्तावेज़ भी दिखाई दे रहे हैं। दावा किया गया है कि विमान की पायलट एक महिला थी। ईरान की ओर से जारी ये तस्वीरें और वीडियो इस पूरे ऑपरेशन को लेकर कई नए सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही, यह संदेश भी देने की कोशिश की गई है कि ईरानी सुरक्षा बल किसी भी बाहरी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव चरम पर है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ सकती है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply