News Bee : पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका और इसराइल के संयुक्त सैन्य अभियानों के बाद क्षेत्र में तनाव चरम (Iran America War) पर पहुंच गया है। ईरान ने कई देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सऊदी अरब, बहरीन, कतर और यूएई सहित कई देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले (Iran America War ) किए हैं। तुर्किये में स्थित अमेरिकी बेस पर भी मिसाइल दागे जाने की खबर है। दूसरी तरफ, अमरीका व इसराइल के विमानों ने तेहरान पर कार्पेट बांबिंग की है। तेहरान में रशियन टीवी के दफ्तर के सामने भी हमला किया गया है। इसके जवाब में ईरान ने तेलअबीब को भी दहला दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे एक अमरीकी ऑयल टैंकर को निशाना बनाया गया है। टैंकर जल रहा है। ईरान ने अब्राहम लिंकन जहाजी बेड़ा पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
Iran America War : सऊदी अरब में अरामको के रासतन्नौरा प्लांट पर हमला
ईरान समर्थित हमलों के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco के रासतन्नौरा स्थित ऑयल प्लांट पर ड्रोन से हमला किया गया। रासतन्नौरा सऊदी अरब का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र माना जाता है। हमले के बाद कंपनी ने एहतियातन कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिया और कर्मचारियों को अवकाश दे दिया।
यह हमला वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर डाल सकता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका जताई जा रही है।
Iran America War : कुवैत में अमेरिकी 3 F-15 लड़ाकू विमान मार गिराए गए
इसी बीच कुवैत में अमेरिका के तीन सैन्य विमानों के मार गिराए जाने की बात सामने आई है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अमेरिकी वायुसेना का एक F-15 ईगल लड़ाकू विमान गिरा है।
बताया जा रहा है कि विमान के पायलट और वीपन सिस्टम ऑफिसर ने समय रहते पैराशूट से इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक F-15 को आग की लपटों में घिरा नीचे गिरते देखा गया है। ईरान ने इस विमान को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइल हमला किस स्थान से किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इराक की Popular Mobilization Forces (पीएमएफ) इस हमले के पीछे हो सकती है, क्योंकि कुवैत इराक की सीमा के बेहद करीब है।
इसराइल और ईरान के बीच मिसाइलों की बारिश
ईरान ने इसराइल के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागे हैं। हैफा के पास स्थित सैन्य अड्डे और उत्तरी इलाकों में हमलों की खबर है। क्लस्टर मिसाइलों के इस्तेमाल की भी आशंका जताई जा रही है।
जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने ईरान के नौ नौसैनिक जहाजों को नष्ट करने का दावा किया है। वहीं, ईरान समर्थित संगठन Hezbollah और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी अमेरिकी और इसराइली ठिकानों को निशाना बनाया है।
इसे भी पढ़ें – आयतुल्लाह खामेनाई की हत्या से भड़का जन आक्रोश, जमशेदपुर में कैंडल मार्च के निकाल हुआ विरोध प्रदर्शन+VDO
इसराइल ने 1 लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया
बढ़ते तनाव को देखते हुए इसराइल ने एक लाख रिजर्व सैनिकों को सक्रिय करने का ऐलान किया है। वहीं यूएई में भी हमलों से नुकसान की खबर है। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर हालात पर चिंता जताई और हमलों की निंदा की। ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि देश आत्मरक्षा के तहत कार्रवाई कर रहा है और अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।




