Home > Lifestyle > Jharkhand State Bar Council Election : राजेश कुमार शुक्ला ने किया नामांकन

Jharkhand State Bar Council Election : राजेश कुमार शुक्ला ने किया नामांकन

Ranchi : रांची स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय (Jharkhand State Bar Council Election) में को 12 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र दो प्रतियों में Jharkhand (State Bar Council Election)दाखिल किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह तथा आलोक दुबे के समक्ष अपना नामांकन जमा किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडे, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर कर राजेश कुमार शुक्ला को अपना समर्थन दिया।

Jharkhand State Bar Council Election

Jharkhand State Bar Council Election

साथ ही अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी, बोकारो बार संघ के अधिवक्ता, रविंद्र कुमार तथा सरायकेला और चाईबासा बार संघ के कई अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें –Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

नामांकन के बाद सभी अधिवक्ताओं ने राजेश कुमार शुक्ला का फूल-माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा आगामी चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह उत्साह और समर्थन से भरा नजर आया।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply