Home > Jamshedpur > वरिष्ठ अधिवक्ता के छोटे भाई पूर्व टाटा वर्कर्स यूनियन कमेटी मेंबर सुनील कुमार शुक्ला का निधन, स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार

वरिष्ठ अधिवक्ता के छोटे भाई पूर्व टाटा वर्कर्स यूनियन कमेटी मेंबर सुनील कुमार शुक्ला का निधन, स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर में श्रमिक संगठनों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर एवं न्यूवोको सीमेंट कंपनी यूनियन के उपाध्यक्ष (Jamshedpur Union leader) रहे सुनील कुमार शुक्ला का निधन 8 फरवरी को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे हो गया।

(Jamshedpur Union leader) उनके निधन की सूचना मिलते ही यूनियन सदस्यों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार 9 फरवरी की सुबह 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट लाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंत्येष्टि संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम चुनाव: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर जेबा खान 6 साल के लिए कांग्रेस से निलंबित, जानिए पूरा विवाद

स्व. शुक्ला झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला के छोटे भाई थे। वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे और श्रमिक हितों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे।

इस दुखद घड़ी में न्यूवोको एम्प्लाइज यूनियन के विजय खान, राकेशेश्वर पांडे, संजीव श्रीवास्तव, विनय त्रिवेदी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, पवन कुमार तिवारी, निलेश कुमार, सिद्धार्थ शंकर दुबे, रामशंकर दूबे, त्रिलोकी नाथ ओझा समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को श्रमिक आंदोलन और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – मार्च 2026 में होगी कक्षा 1 से 7 की वार्षिक परीक्षा, शिक्षा विभाग ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply