Home > World > ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के लिए ओमान रवाना हुए विदेश मंत्री अराघची, ‘सम्मानजनक और न्यायसंगत समझौते’ पर रहेगा फोकस

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के लिए ओमान रवाना हुए विदेश मंत्री अराघची, ‘सम्मानजनक और न्यायसंगत समझौते’ पर रहेगा फोकस

News Bee: ईरान और अमेरिका (Iran-America Tension) के बीच परमाणु मुद्दे पर एक बार फिर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने जानकारी दी कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक उच्चस्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच चुके हैं। यहां अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता की जाएगी।

बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि यह बातचीत पूरी अधिकारिता के साथ की जाएगी और इसका मकसद एक न्यायसंगत, सम्मानजनक और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समझौता करना है, जिससे ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा कि ईरान (Iran-America Tension) पिछले अनुभवों को नहीं भूला है, जिसमें समझौतों के उल्लंघन, सैन्य आक्रामकता और बाहरी हस्तक्षेप शामिल रहे हैं। इसके बावजूद तेहरान कूटनीति के जरिए शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर मौके का इस्तेमाल करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें – 12 दिन की इसराइल-ईरान जंग में जब चोर ने पकड़ ली मोसाद की ड्रोन फैक्ट्री

बघाई ने यह भी कहा कि पड़ोसी और क्षेत्रीय मुल्कों ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका भी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ वार्ता में शामिल होगा। विदेश मंत्री अराघची ने बताया कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मस्कत में होगी। उन्होंने ओमान सरकार का व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।

गौरतलब है कि ईरान ने पहले इस बैठक का स्थान इस्तांबुल से बदलकर ओमान करने का अनुरोध किया था, ताकि बातचीत केवल परमाणु मुद्दे पर केंद्रित रहे। अंतरराष्ट्रीय सियासत के इस घटनाक्रम का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ेगा, क्योंकि तेल आपूर्ति और पश्चिम एशिया की स्थिरता से जुड़े फैसले पूरे इलाके को प्रभावित करते हैं।

इसे भी पढ़ें – ईरान में हिंसा फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, हत्या के लिए तय थी कीमत, रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

गौरतलब है कि अमेरिका ईरान को परमाणु कार्यक्रम बंद करने को कह रहा है। इसके लिए वह ईरान को युद्ध की धमकी दे रहा है। जबकि, ईरान का पहले से ही कहना है कि वह संपूर्ण विनाश वाले हथियार नहीं बनाएगा। ईरानी सुप्रीम लीडर सैयद आयतुल्लाह अली खामनाई ने कहा है कि परमाणु बम बनाना हराम (प्रतिबंधित) है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply