Home > Jamshedpur > पर्यावरण बचाओ का संदेश: सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ड्रॉइंग कंपटीशन में बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी

पर्यावरण बचाओ का संदेश: सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ड्रॉइंग कंपटीशन में बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी

Jamshedpur (Jharkhand)  : सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में टेल्को गुरुद्वारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता (Jamshedpur Sikh Community) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर चित्रकला के माध्यम से प्रकृति बचाने का सशक्त संदेश दिया।

प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार तीन समूह—ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली, पेड़ लगाओ और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों पर आकर्षक और रचनात्मक चित्र उकेरे।

सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने (Jamshedpur Sikh Community) बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। निर्णायक मंडल में हर्षित शर्मा, अमृतांशु सिंह और अमन विभर ने सभी चित्रों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, सराहना पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल, रवींद्र कौर, बलविंदर सिंह, पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ और आशा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने नौजवान सभा की सामाजिक पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें – टेल्को वर्कर्स यूनियन में मनेगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, मजदूर एकता और संवैधानिक अधिकारों का बुलंद होगा स्वर

अंत में आयोजक समिति ने प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। आयोजन में इंद्रजीत सिंह, जगजीत सिंह, रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमवीर सिंह और जयपाल सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

विजेता प्रतिभागी

ग्रुप A (उम्र 9 वर्ष तक)

1. हर्षप्रीत कौर

2. वंशित शर्मा

3. लुविका साहू

ग्रुप B (उम्र 10–16 वर्ष)

1. खुशी

2. गुरप्रीत कौर

3. रौनक कुमार और मन्नत कौर

ग्रुप C (उम्र 17–25 वर्ष)

1. गुर

प्रीत सिंह

2. कुमार कौशिक

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply