Home > Crime > बिस्टुपुर में जेएमए स्टोर्स से 12.47 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 20 साल पुराने कर्मचारी ने ही उड़ाया था पैसा+VDO

बिस्टुपुर में जेएमए स्टोर्स से 12.47 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 20 साल पुराने कर्मचारी ने ही उड़ाया था पैसा+VDO

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित जेएमए स्टोर्स के कार्यालय में 1 दिसंबर को हुई 12 लाख 47 हजार रुपये की चोरी (Jamshedpur Theft) की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। घटना के बाद स्टोर्स प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और शक के आधार पर वहीं कार्यरत स्टाफ रवि रंजन को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान रवि रंजन ने चोरी को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। जांच में खुलासा हुआ कि उसने चोरी (Jamshedpur Theft ) की पूरी रकम कार्यालय परिसर में ही छिपा दी थी। पुलिस ने मौके से कुल 8 लाख 91 हजार 500 रुपये बरामद कर लिए हैं। बताया जाता है कि घटना के समय कैशियर छुट्टी पर था और रवि रंजन ने लॉकर्स की चाबी की लोकेशन देख ली थी। मौका मिलने पर उसने नकदी निकाल ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह पिछले करीब 20 वर्षों से उसी ऑफिस में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर सदर अस्पताल में 100 बेड के आधुनिक Fabricated अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply