Home > Education > झारखंड : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2025’ इंटर-स्कूल क्विज़, DBMS इंग्लिश स्कूल बना विजेता

झारखंड : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2025’ इंटर-स्कूल क्विज़, DBMS इंग्लिश स्कूल बना विजेता

Jamshedpur : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS) में 8 नवंबर को इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता ‘रणभूमि 2025’ का आयोजन (Jamshedpur School News)  किया गया। इस वर्ष क्विज़ का विषय “विज्ञान से संबंधित धर्मग्रंथ” रखा गया था, जिसका उद्देश्य विज्ञान और प्राचीन ग्रंथों के आपसी संबंध को समझना, विद्यार्थियों में तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना, साथ ही टीम वर्क व संचार कौशल को विकसित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश दुबे मुख्य अतिथि (Jamshedpur School News) के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सचिव डॉ. डीपी शुक्ला सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी शामिल हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता सिंह, उप-प्रधानाचार्या राखी मित्रा और बिंदु आहूजा, वरिष्ठ समन्वयक स्मिता मजूमदार, उच्च विद्यालय समन्वयक पिक्कू कुमारी, प्राथमिक समन्वयक इंद्राणी भौमिक तथा कार्यक्रम समन्वयक मौली देब के मार्गदर्शन में कुल 16 स्कूलों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें- बागुननगर में आवारा सांड़ के हमले में शिक्षिका की कलाई टूटी, जमशेदपुर में बढ़ी सांड़ की दहशत

देश के प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर समन्वय बनर्जी ने अपनी रोचक प्रस्तुति शैली से क्विज़ को जीवंत बनाए रखा। मंच संचालन प्रियांशु पात्रो, अरियाना उपाध्याय, उन्नति और अनिकेत दास ने किया। अंत में ऑरिक देब ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सहयोग के लिए अजय कुमार और सतीश सिंह को विशेष धन्यवाद दिया गया।प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने कह “ऐसी गतिविधियाँ छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, ज्ञान के प्रति रुचि और निरंतर सीखने की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।”

You may also like
कोल्हान विश्वविद्यालय ने गठित की नई सीनेट, राज्यपाल होंगे अध्यक्ष; सांसद और 14 विधायक बने सदस्य
Jamshedpur News: सरयू राय ने पूछा- शिक्षा पर खर्च हो रहे पैसे का मिल रहा है परिणाम? 6 सितंबर के सेमिनार में उठेंगे कई बड़े सवाल
NIT जमशेदपुर स्टूडेंट्स काउंसिल में 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित
झारखंड के 17 डिग्री कॉलेजों में उर्दू ऑनर्स बंद, विरोध में छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply