Home > Education > कोल्हान विश्वविद्यालय ने गठित की नई सीनेट, राज्यपाल होंगे अध्यक्ष; सांसद और 14 विधायक बने सदस्य

कोल्हान विश्वविद्यालय ने गठित की नई सीनेट, राज्यपाल होंगे अध्यक्ष; सांसद और 14 विधायक बने सदस्य

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा 41(5) के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा ने नई सीनेट का आधिकारिक (Kolhan University) गठन कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमर कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति सीनेट के अध्यक्ष होंगे, जबकि कुलपति उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। कुलसचिव को सीनेट का सदस्य सचिव बनाया गया है। मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित (Kolhan University) किया गया है।

सिंहभूम सांसद समेत 14 विधायक सीनेट में शामिल

कोल्हान विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार वाले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के जनप्रतिनिधियों को सीनेट में प्रतिनिधित्व दिया गया है। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी को सदस्य बनाया गया है।

वहीं, राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री और चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ के अलावा चंपई सोरेन (सरायकेला), सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम), पूर्णिमा साहू (जमशेदपुर पूर्व), मंगल कालिंदी (जुगसलाई), समीर कुमार मोहंती (बहरागोड़ा), संजीव सरदार (पोटका), सविता महतो (ईचागढ़), दशरथ गागराई (खरसावां), निरल पूर्ति (मझगांव), सुखराम उरांव (चक्रधरपुर), जगत माझी (मनोहरपुर), सोनाराम सिंकू (जगन्नाथपुर) और सोमेश चंद्र सोरेन (घाटशिला) को भी सीनेट का सदस्य बनाया गया है।

प्राचार्यों और शिक्षाविदों को भी मिली जगह

नई सीनेट में अकादमिक क्षेत्र को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी महालिक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार और करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा डॉ. नीता सिन्हा, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. सुनील मुर्मू, विश्वनाथ महतो, डॉ. मोनिका उप्पल और भवानी कुमारी भी सीनेट में शामिल किए गए हैं।

 विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विभागाध्यक्षों को भी प्रतिनिधित्व

विश्वविद्यालय के शिक्षकों में डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. रणविजय कुमार, डॉ. अंजू बाला, डॉ. बाल कृष्ण बेहरा और डॉ. संचिता भुई सेन को वरीयता एवं रोस्टर के आधार पर नामित किया गया है। इसके साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, बॉटनी, राजनीति विज्ञान, केमिस्ट्री और फिलॉसफी विभागों के विभागाध्यक्षों को भी सीनेट में स्थान दिया गया है।

छात्रों को भी मिली सीनेट में भागीदारी

रजिस्टर्ड ग्रेजुएट श्रेणी के तहत बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आकांक्षा कुमारी (वर्कर्स कॉलेज), गौरव कुमार (करीम सिटी कॉलेज), देबाशीष सिंह (को-ऑपरेटिव कॉलेज), सपना कुमारी और रोमा तिर्की (केयू पीजी) को सदस्य बनाया गया है। यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष को भी सीनेट में सदस्यता दी गई है।

 कई प्रमुख पदाधिकारी भी सीनेट का हिस्सा

सीनेट में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, डीन एकेडमिक्स, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक तथा पांच शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। हालांकि सरकार और राजभवन स्तर से किए जाने वाले कुछ मनोनयन अभी बाकी हैं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime: निखार सबलोक हत्याकांड में गैंगवार के बीच सफेदपोश कनेक्शन से सियासी गलियारे में हड़कंप+VDO

नई सीनेट के गठन से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, अकादमिक और नीतिगत निर्णयों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों और प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

You may also like
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन पहुंची जमशेदपुर, देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदल कर रहेंगे भर्ती व्यवस्था+ VDO
Jamshedpur News : टिनप्लेट डिवीजन में बोनस समझौता संपन्न, 843 कर्मचारियों को मिलेगा ₹4.36 करोड़ का लाभ, टिस्को ग्रोथ शॉप में भी बोनस
जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में नो एंट्री, 4 सितंबर को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
जयराम महतो के सपोर्ट में आए जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- विधायक के पीछे पड़ गई है पुलिस, सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में

Leave a Reply