Home > Crime > जमशेदपुर के सीतारामडेरा में लूट की साजिश नाकाम, चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में लूट की साजिश नाकाम, चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों (Jamshedpur Crime) को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21), करन मुंडारी उर्फ झण्टू (25) और अभय नामता (23) शामिल हैं। ये सभी ह्यूम पाइप कल्याणनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में धनबाद पुलिस की भाजपा के कार्यक्रम में छापामारी, कदमा का नेता गिरफ्तार

पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे एसएसपी को सूचना मिली थी कि कल्याणनगर बस्ती में नदी किनारे कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ लूट (Jamshedpur Crime ) की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर-1 के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई। इस दौरान चारों आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply