Home > Crime > जमशेदपुर में धनबाद पुलिस की भाजपा के कार्यक्रम में छापामारी, कदमा का नेता गिरफ्तार

जमशेदपुर में धनबाद पुलिस की भाजपा के कार्यक्रम में छापामारी, कदमा का नेता गिरफ्तार

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब धनबाद पुलिस ने सोनारी के पास डोबो पुल पर चल रहे एक स्वागत समारोह में छापेमारी (Jamshedpur Police Raid) कर दी। इस दौरान पुलिस ने कदमा निवासी आशीष सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आशीष सिंह पर हाल ही में धनबाद में हुई हवाई फायरिंग में शामिल होने का आरोप है।

रेड (Jamshedpur Police Raid) के वक्त भाजपा नेता आदित्य साहू का स्वागत समारोह चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, धनबाद पुलिस पहले से ही सिविल ड्रेस में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थी। जैसे ही आशीष सिंह पहुंचा, पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया और हिरासत में ले लिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आशीष के समर्थकों ने विरोध करते हुए मौके पर मौजूद भाजपा नेता हरजीत उर्फ चिंटू सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में खरकाई नदी में नहाने गया युवक लापता, घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया और कार्यक्रम को समाप्त करवाया। धनबाद पुलिस के अनुसार, आशीष सिंह राजपूत धनबाद फायरिंग केस का मुख्य आरोपी है और उसके साथ पांच अन्य युवकों की भी पहचान कर ली गई है। सभी की तलाश जारी है। फिलहाल आशीष सिंह को पूछताछ के लिए धनबाद ले जाया गया है, जहां उससे घटना से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।

इस गिरफ्तारी ने झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह कार्रवाई भाजपा नेता के कार्यक्रम के दौरान हुई।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply