Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चाचा-भतीजा को गिरफ्तार (Jamshedpur Crime) कर लिया। दोनों इलाके में शराब के अवैध कारोबार में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार लेकर घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4, खरकई नदी किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेश सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ (Jamshedpur Crime) लिया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में गैंग वार शुरू, उलीडीह में तड़ीपार बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग+VDO
तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से देशी कट्टा और दूसरे के पास से 8 एमएम की जिंदा कारतूस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविनाथ मछुआ (40) और उसके भतीजे आशीष मछुआ (19) के रूप में हुई है। दोनों शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-5, जयप्रकाश नगर के रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी इलाके में लोगों को डराकर अपना दबदबा बनाए रखना चाहते थे। रविनाथ मछुआ का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी अवैध शराब कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।




