Home > Business > क्रोमा झारखंड समेत पूरे देश में आईफोन 17 पर दे रहा धमाकेदार ऑफर, 19 से 27 सितंबर तक विशेष सेल

क्रोमा झारखंड समेत पूरे देश में आईफोन 17 पर दे रहा धमाकेदार ऑफर, 19 से 27 सितंबर तक विशेष सेल

Ranchi : टाटा समूह की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर कंपनी क्रोमा ने अपने स्टोर, ट्राइब बाय क्रोमा, क्रोमा.कॉम और टाटा न्यू ऐप पर नए आईफोन 17 (Jharkhand I Phone 17) की रेंज के लिए आकर्षक ऑफरों की घोषणा की है। यह विशेष सेल 19 से 27 सितंबर तक चलेगी, जबकि विस्तारित ऑफर 26 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे।

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ग्राहक 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, टाटा न्यू एचडीएफसी कार्ड पर 10 प्रतिशत तक न्यूकॉइन, नो-कॉस्ट ईएमआई और चुनिंदा एप्पल एक्सेसरीज़ पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

ग्राहक चाहें तो पूरे देश में फैले 560 से अधिक क्रोमा और ट्राइब स्टोर से या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से आईफोन 17 (Jharkhand I Phone 17) की खरीदारी कर सकते हैं। ट्राइब बाय क्रोमा एक अधिकृत एप्पल विक्रेता होने के नाते ग्राहकों को प्रशिक्षित विशेषज्ञों के साथ पूरे एप्पल पोर्टफोलियो का अनुभव कराता है।

इनफिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “हर साल ग्राहक भरोसेमंद एक्सचेंज वैल्यू, पारदर्शी फाइनेंस विकल्प और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए क्रोमा पर भरोसा करते हैं। आईफोन 17 के इन खास ऑफरों के साथ हमने फोन खरीदने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है।”

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply