Home > Business > टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों को 6.676 करोड़ रुपये का बोनस, जमशेदपुर में खुशी की लहर

टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों को 6.676 करोड़ रुपये का बोनस, जमशेदपुर में खुशी की लहर

Jamshedpur : त्योहारों से पहले टाटा स्टील यूआईएसएल (Jamshedpur Tata Steel UISL) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी ने 671 पात्र कर्मचारियों को कुल 6.676 करोड़ रुपये का Annual Bonus देने की घोषणा की है।

शनिवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन (Union) के बीच Bonus Agreement संपन्न हुआ। इस पर कंपनी Jamshedpur Tata Steel UISL के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा और यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने हस्ताक्षर किए। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के टेल्को में चलती बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी+ VDO

कंपनी ने बोनस तय करने के लिए कई मानकों को आधार बनाया— टैक्स से पहले का लाभ (PBT), सुरक्षा प्रदर्शन, शिकायत निवारण, ग्राहक संतुष्टि, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस, बिना बिल वाला पानी, बार-बार आने वाली शिकायतें और उत्पादकता स्तर।

पहले तय चार्ट के मुताबिक 6.27 करोड़ रुपये का भुगतान होना था, लेकिन कर्मचारियों के स्वच्छ सर्वेक्षण, डिजिटल पहल और लागत में कमी लाने के प्रयासों को देखते हुए बोनस राशि बढ़ाकर 6.676 करोड़ रुपये कर दी गई। आने वाले दिनों में यह राशि कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाएगी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply