Home > Business > जमशेदपुर में चैंबर चुनाव में टीम केडिया विजयी, मानव बने अध्यक्ष, अनिल मोदी बने उपाध्यक्ष + VDO

जमशेदपुर में चैंबर चुनाव में टीम केडिया विजयी, मानव बने अध्यक्ष, अनिल मोदी बने उपाध्यक्ष + VDO

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शनिवार को सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव (Jamshedpur Chamber Election) संपन्न हुआ। शनिवार की शाम चुनाव नतीजे घोषित किए गए। टीम मानव केडिया विजयी हुई है। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद पर मानव केडिया निर्वाचित (Jamshedpur Chamber Election) घोषित किए गए हैं। वह निर्विरोध निर्वाचित हुए‌ हैं। उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) के पद पर हर्ष अग्रवाल बाकरेवाल निर्वाचित हुए हैं। हर्ष अग्रवाल को 1218 वोट मिले। उन्होंने नितेश धूत को हराया। नितेश धूत को 488 वोट मिले हैं।

वाइस प्रेसिडेंट (ट्रेड एंड कॉमर्स) के पद पर अनिल मोदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वाइस प्रेसिडेंट (कर एवं राजस्व) के पद पर राजीव अग्रवाल निर्वाचित हुए। यह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वाइस प्रेसिडेंट (पब्लिक रिलेशंस एंड वेलफेयर) के पद पर अभिषेक अग्रवाल गोल्डी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जनरल सेक्रेटरी के पद पर पुनीत कौंटिया निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पुनीत कौंटिया को 1271 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यनारायण अग्रवाल को 433 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सेक्रेटरी (इंडस्ट्री) के पद पर विनोद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सेक्रेटरी (ट्रेड एंड कॉमर्स) के पद पर भरत मकानी निर्वाचित घोषित किए गए, उन्हें 1136 मत मिले।

जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहित शाह को 473 वोट मिले। इस पद पर चुनाव लड़ रहे मनोज चेतानी को 102 मत ही मिले। सेक्रेटरी (टैक्सेशन एंड फाइनेंस) के पद पर अंशुल रिंगसिया निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सेक्रेटरी (पब्लिक रिलेशंस एंड वेलफेयर) के पद पर सुरेश शर्मा लिपू निर्वाचित हुए हैं।

उन्हें 1344 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राम देबुका को 362 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार अग्रवाल रिंगसिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद टीम मानव केडिया ने जमकर खुशी मनाई। लोगों ने ढोल नगाड़ों के बीच उन्हें बधाई दी।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस प्रतिनिधि मंडल ने गोलमुरी थाना प्रभारी को किया सम्मानित

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply