Home > Business > जमशेदपुर में टाटा पावर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच परिचयात्मक बैठक, संयुक्त कार्यकारिणी समिति का गठन

जमशेदपुर में टाटा पावर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच परिचयात्मक बैठक, संयुक्त कार्यकारिणी समिति का गठन

जमशेदपुर ( झारखंड ) : टाटा पावर मैनेजमेंट (Jamshedpur Tata Power) और टाटा पावर एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित सदस्यों के बीच 11 सितंबर 2025 को गोलमुरी क्लब में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यूनियन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपना परिचय दिया।

टाटा पावर (Jamshedpur Tata Power) एम्पलाइज यूनियन का चुनाव 26 जुलाई 2025 को टाटा पावर प्रांगण में हुआ था। परिचय सत्र के बाद मैनेजमेंट और यूनियन की संयुक्त कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। कुल 9 वर्किंग कमेटी बनाई गई जिनमें स्टेक होल्डर डिवीजन टीम, जॉइंट डिपार्टमेंटल फोरम, स्पोर्ट्स कमिटी, सुरक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति, सुझाव पुरस्कार समिति, अमेनिटी कमेटी, कल्चरल कमिटी और आहार समिति शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग और रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण का विरोध+VDO

बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से बासुदेव हांसदा (सीईओ-आईईएल और चीफ जमशेदपुर ऑपरेशंस), मनीष तिवारी (हेड बिजनेस एचआर, जोजोबेड़ा), शुभोजित घोष (लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए) मौजूद रहे। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज रॉय, महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, सहायक सचिव सुरेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार और समिति सदस्य कुमार आलोक, राजेश कुमार, आनंद बाखला तथा देवशंकर तिवारी उपस्थित रहे।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply