Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग और रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण का विरोध+VDO

जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग और रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण का विरोध+VDO

जमशेदपुर : भाजपा ने गुरुवार को जमशेदपुर में विशाल आक्रोश प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा (Jamshedpur BJP Protest) खोला। प्रदर्शन की अगुवाई हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की दो प्रमुख मांगें हैं—पहली, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराई जाए और दूसरी, नगड़ी में रिम्स-2 के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण को रोका जाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब रांची में हजारों एकड़ सरकारी भूमि मौजूद है, तब भी नगड़ी की आदिवासी जमीन को अधिग्रहित करना अन्याय है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों की जमीन छीन रही है।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के दौरान ही पुलिस ने सूर्या हांसदा को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो और कांग्रेस सूर्या हांसदा को अपराधी बताकर बदनाम कर रही है, जबकि वे धर्मांतरण, घुसपैठ और माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में थाना प्रभारियों का बड़ा फेरबदल, आलोक कुमार दुबे बने बिष्टुपुर थाना प्रभारी

भाजपा नेताओं ने डीसी ऑफिस में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालयों पटमदा और बोड़ाम समेत में भी प्रदर्शन (Jamshedpur BJP Protest) किया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply