Home > Crime > बिष्टुपुर लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड राकेश मंडल अमृतसर से गिरफ्तार, चार बदमाश जेल भेजे गए+VDO

बिष्टुपुर लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड राकेश मंडल अमृतसर से गिरफ्तार, चार बदमाश जेल भेजे गए+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर 2025 को गुरुद्वारा रोड के पास हुई 30 लाख की लूट (Jamshedpur Loot) और फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी पीयूष पांडे द्वारा गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस घटना (Jamshedpur Loot) का मास्टरमाइंड कदमा निवासी राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी निकला, जिसे पुलिस ने अमृतसर से दबोचा। उसकी निशानदेही पर कमलेश नारायण दुबे, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने लूटे गए पैसों में से अब तक ₹10.69 लाख नकद, एक देशी पिस्टल, वारदात में प्रयुक्त इनोवा कार (JH-05AN-7303) और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसआईटी ने बताया कि इस वारदात की मुख्य साजिशकर्ता कमलेश दुबे था। मामले में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी रखे हुए है। जो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं उनमें कदमा के रहने वाला राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी (41) व

कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर (41), चाईबासा के नोवामुंडी का निवासी सुधीर नारायण बेहरा (35) और सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया का रहने वाला गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा (25) गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग और रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण का विरोध+VDO

पुलिस ने लूट की रकम में से ₹10,69,700 नकद, एक देशी पिस्टल, लूट में शामिल इनोवा कार (JH-05AN-7303 और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply