Home > Education > जमशेदपुर में वर्कर्स कालेज में स्टुडेंट्स को मिले हाईजीन के टिप्स, स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

जमशेदपुर में वर्कर्स कालेज में स्टुडेंट्स को मिले हाईजीन के टिप्स, स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

जमशेदपुर ( झारखंड ) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (Jamshedpur Workers College) के इंटरमीडिएट सेक्शन में प्रॉक्टर एंड गैंबल (P\&G) कम्पनी के सौजन्य से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कम्पनी की प्रतिनिधि संपा जेना ने किया।

(Jamshedpur Workers College) कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। संपा जेना ने कहा कि सही स्वच्छता पद्धतियों को अपनाने से न केवल बीमारियों से बचाव होता है बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : राजद जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी पर सर्विस सेंटर के एक कर्मचारी से मारपीट का आरोप+VDO

उन्होंने कम्पनी के Direct Marketing Hygiene Initiative के तहत विभिन्न उत्पादों के सही उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं के बीच Whisper Choice sanitary pads भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रो. सुमन राय, रिंकी बंसियार, डॉ. बिमला कुमारी, डॉ. वर्षा रानी, प्रो. गीता गुप्ता, लक्ष्मी हेम्ब्रम और शिवानी शीट मौजूद थीं। बड़ी संख्या में इंटरमीडिएट छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply