Home > Crime > सोनारी में वर्धमान ज्वैलर्स में दिनदहाड़े डकैती, हवाई फायरिंग कर पांच सोने की चेन लूट ले गए डकैत, दुकानदार गंभीर+VDO

सोनारी में वर्धमान ज्वैलर्स में दिनदहाड़े डकैती, हवाई फायरिंग कर पांच सोने की चेन लूट ले गए डकैत, दुकानदार गंभीर+VDO

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर नकली ग्राहक बनकर पहुंचे अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती (Sonari Robbery) की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और दुकानदार पंकज को सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। दुकानदार को गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताते हैं कि पंकज ने बदमाशों पर दो बार अकेले ही हमला कर उन्हें रोकने की कोशिश की। यही वजह रही कि बदमाश इस वारदात में ज्यादा लूटपाट नहीं कर सके।

इस घटना में (Sonari Robbery) डकैत पांच सोने की चेन लूटकर आराम से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर एसपी कुमार शिवाशीष समेत वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। एक हथियार, अपराधियों का बैग और टोपी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने घटना से पहले दुकान की रेकी की थी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सड़कों से अवैध कब्जा हटाने को गोलबंद हुई ईस्ट जोन की समितियां

घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। टीएमएच पहुंचकर विधायक सरयू राय ने पुलिस की खुफिया व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सोनारी अब अपराधियों का सॉफ्ट टार्गेट बन गया है और दिनदहाड़े डकैती पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply