टेस्ट ड्राइव से पहले हुए हादसे से अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने तुरंत पाया आग पर काबू
Jamshedpur ( Jharkhand) : शहर के मानगो स्थित पारडीह इलाके में बुधवार को मारुति ट्रू वैल्यू यार्ड में अफरा-तफरी मच गई। यार्ड में खड़ी एक सेकेंड हैंड कार की बैटरी बदली जा रही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग (Jamshedpur Car Fire) लग गई।
घटना दोपहर के समय हुई जब एक ग्राहक कार देखने पहुंचा था। देखते ही देखते आग ने कार (Jamshedpur Car Fire) को अपनी चपेट में ले लिया। यार्ड में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और स्थानीय थाना व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। यार्ड में अन्य गाड़ियां भी खड़ी थीं, लेकिन समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग यह जांच कर रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट किन परिस्थितियों में हुआ।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में डिजिटल एसेट पोर्टल में दर्ज होंगे पुल, सड़क और सरकारी भवन, योजनाओं पर भी मंथन




