Home > Business > टाटा मोटर्स में 12.30 प्रतिशत मिलेगा बोनस, 75 323 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि, मजदूरों में खुशी की लहर+ VDO

टाटा मोटर्स में 12.30 प्रतिशत मिलेगा बोनस, 75 323 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि, मजदूरों में खुशी की लहर+ VDO

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को लंबे इंतजार के बाद बोनस (Jamshedpur Tata Motors Bonus) समझौता संपन्न हुआ। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद इस बार का समझौता मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया। समझौते की घोषणा होते ही यूनियन नेताओं का भव्य स्वागत किया गया और माहौल जश्न में बदल गया।

 यूनियन नेताओं का जुलूस और आतिशबाजी

Jamshedpur Tata Motors Bonus (बोनस) समझौते की खबर जैसे ही बाहर आई, कंपनी गेट पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। दोनों नेता खुले वाहन पर सवार होकर मजदूरों के साथ जुलूस की शक्ल में यूनियन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए और आतिशबाजी के बीच माहौल जश्न में डूब गया। यूनियन पदाधिकारियों और महिला कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से नेताओं का अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बोनस समझौता सम्पन्न, 237625 रुपए अधिकतम बोनस

 बोनस की घोषणा और स्थायीकरण का तोहफा

महामंत्री आरके सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स की यूनियन हमेशा सबको ध्यान में रखकर समझौता करती है। सिर्फ रकम पर नहीं, बल्कि स्थाईकरण और अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनती है। उन्होंने अपील की कि मजदूर बोनस की रकम का सदुपयोग करें।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि तीन माह की रणनीति के बाद यह समझौता संभव हो पाया है। वहीं, सलाहकार प्रवीण सिंह ने इसे यूनियन की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि बोनस से भी बड़ी बात है, कर्मचारियों का स्थाई होना।

 बोनस समझौते की मुख्य बातें

अधिकतम बोनस: ₹75,223

औसत बोनस: ₹50,160 (7,000 मजदूरों को मिलेगा)

8.33% बोनस: लगभग 1,300 कर्मचारियों को

सुपरएनुएशन : ₹15,048 बोनस

इस वर्ष का बोनस 12.30% रहा, जो पिछले वर्ष से 1.3% अधिक है।

 स्थाईकरण और नियुक्ति का ऐलान

225 अस्थाई कर्मियों के स्थाईकरण के पुराने समझौते के साथ इस बार 150 अतिरिक्त कर्मियों को भी स्थाई किया जाएगा। यानी कुल 375 कर्मचारी स्थाई होंगे। लंबे समय से प्रतीक्षारत 148 T.M.S.T. एवं अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को भी डिप्लोमा कराने के बाद स्थाई किया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह में मेडिकल हेतु आमंत्रण भेजा जाएगा।

 प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधि रहे शामिल

Jamshedpur Tata Motors Bonus

Jamshedpur Tata Motors Bonus

बोनस समझौते में प्रबंधन की ओर से वर्चुअल माध्यम से CHRO सह EC सदस्य सीताराम कांडी, VP विशाल बादशाह, प्लांट हेड सुनील तिवारी, HR हेड प्रणव कुमार, ER हेड सौमिक रॉय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply