Home > Business > जमशेदपुर में नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बोनस समझौता सम्पन्न, 237625 रुपए अधिकतम बोनस

जमशेदपुर में नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बोनस समझौता सम्पन्न, 237625 रुपए अधिकतम बोनस

Jamshedpur : नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट (Jojobera Cement Plant Bonus) के कर्मचारियों का वार्षिक बोनस समझौता शुक्रवार को यूनियन और प्रबंधन के बीच सम्पन्न हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारियों को कुल 20 प्रतिशत बोनस देने का निर्णय लिया गया है।

समझौते के अनुसार उत्पादन पर 7 प्रतिशत, मुनाफे पर 6 प्रतिशत और सेफ्टी पर 7 प्रतिशत जोड़कर कुल 20 प्रतिशत बोनस (Jojobera Cement Plant Bonus) तय किया गया। कर्मचारियों को न्यूनतम 63,111 रुपये और अधिकतम 2,37,625 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि अगस्त माह के वेतन के साथ दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO

समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड हरि किशोर गरिकापति, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एचआर) अर्नव वासु, जीएम (एचआर) राजीव मिश्रा, डीजीएम (एकाउंट्स) अभिजीत मंडल, आलोक वाजपेयी और समीर कुमार ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट विनय त्रिवेदी, वाइस प्रेसिडेंट संजीव श्रीवास्तव, महामंत्री विजय खान, सहायक सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, कमिटी मेंबर विजय देव, एन बी थापा और रणवीर कर्मकार शामिल रहे।

इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि यह बोनस समझौता प्रबंधन और यूनियन के बीच अच्छे संबंधों तथा कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कर्मचारियों से अपील की कि बोनस राशि का उपयोग समझदारी से करें और भविष्य के लिए बचत भी करें।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply