Home > Jamshedpur > मुस्लिम संगठनों ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर जताया शोक, आवास पर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

मुस्लिम संगठनों ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर जताया शोक, आवास पर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur News: जमशेदपुर में विभिन्न मुस्लिम सामाजिक संगठनों ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक ( Ramdas Soren Tribute) व्यक्त किया। संगठनों के प्रतिनिधि शनिवार को उनके आवास पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना और दुआ की। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि रामदास सोरेन के निधन ( Ramdas Soren Tribute) से झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बोनस समझौता सम्पन्न, 237625 रुपए अधिकतम बोनस

इस अवसर पर हाजी फाउंडेशन के संयोजक फजल खान, रूहानी मरकज के अध्यक्ष हसन रिजवी, शौहदाये करबला कमेटी जमशेदपुर के अध्यक्ष अनवर अली और महासचिव अब्बास अंसारी, मोमिन कांफ्रेंस से मोहम्मद शाहिद अंसारी और मोहम्मद तनवीर आलम, साथ ही युवा समाजसेवी फिरासत खान शामिल रहे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply