Home > Jamshedpur > Mango News : मानगो की समस्याओं को लेकर विधायक सरयू राय से मिले ओंकार नाथ सिंह, समाधान का मिला आश्वासन

Mango News : मानगो की समस्याओं को लेकर विधायक सरयू राय से मिले ओंकार नाथ सिंह, समाधान का मिला आश्वासन

Jamshedpur : (Mango News) जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक सरयू राय ने उनका कुशल क्षेम पूछा। (Mango News)

भेंटवार्ता के क्रम में मानगो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। ओंकार नाथ सिंह ने क्षेत्र में व्याप्त जल-जमाव, सड़क मरम्मत, ट्रैफिक जाम, सफाई व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया और उनके शीघ्र समाधान हेतु पहल करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Drugs : जिले में जनवरी से अब तक पकड़ी गई 18364 लीटर अवैध शराब, 73 लोग गिरफ्तार 

Mango News: विधायक ने दिया आश्वासन 

जनता के प्रति समर्पित और विकासोन्मुख दृष्टिकोण रखने वाले विधायक सरयू राय ने समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि मानगो विकास समिति वर्षों से मानगो के नागरिक हितों के लिए संघर्षरत है और यह प्रयास आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

You may also like
शहर में बढ़ते अपराध पर रोक के लिए STF गठन की मांग, SSP से अपील
सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, टाटा स्टीलकर्मी के घर से नकद व लाखों के गहने पार
सुबह 5 बजे से पहले होगी सड़कों की सफाई, गर्मी में राहत के लिए जगह-जगह रखे जाएंगे घड़ा-सुराही, वाटर ATM भी खुलेंगे
जमशेदपुर जिला बार संघ में भव्य विजय समारोह, राजेश कुमार शुक्ला का जोरदार स्वागत

Leave a Reply