Home > Crime > Sonari Crime : सोनारी में महिला के गले से चेन छिनतई, दो बदमाश गिरफ्तार

Sonari Crime : सोनारी में महिला के गले से चेन छिनतई, दो बदमाश गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: टेल्को में एफआईआर दर्ज

Jamshedpur : (Sonari Crime) सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर में चेन छिनतई की घटना हुई है। बदमाश कुंज नगर के रहने वाले कामेश्वर यादव की पत्नी के गले से चेन लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तहकीकात के आधार पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों का पता लगा लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।  (Sonari Crime)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Drugs : जिले में जनवरी से अब तक पकड़ी गई 18364 लीटर अवैध शराब, 73 लोग गिरफ्तार 

Sonari Crime : घर के सामने ही हुई थी घटना

सोनारी के कुंज नगर में कामेश्वर यादव की पत्नी घर के बाहर टहल रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मार कर महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। महिला ने शोर गुल मचाया। लोग एकत्र हुए। मगर, तब तक आरोपी भाग निकले थे। इस मामले में सोनारी थाने में केस दर्ज कराया गया था। सोनारी पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपी केशव झा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद दूसरे युवक का नाम पुलिस को पता चल गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी केशव झा भी कुंज नगर का ही रहने वाला है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply