Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की कतार में जदयू युवा प्रदेश सचिव मनोज मांझी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के सामने पेश की दावेदारी

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की कतार में जदयू युवा प्रदेश सचिव मनोज मांझी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के सामने पेश की दावेदारी

जमशेदपुर: सर्किट हाउस में बुधवार को बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज मांझी से मुलाकात की। मनोज मांझी जनता सेवा समिति के संरक्षक भी हैं। इस मुलाकात में मनोज मांझी और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के बीच झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। मनोज मांझी ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। मनोज मांझी ने बिहार के मंत्री अशोक चौधरी को बताया कि जनता सेवा समिति के बैनर तले वह लगातार जनहित के काम करते रहते हैं। इस मुलाकात के दौरान मनोज मांझी के अलावा उनके सहयोगी शक्ति प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, राजू शर्मा, विशाल सिंह, अमन सिंह और अनीस कुमार आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply