Home > Jamshedpur > नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे पोटका, समर्थकों के साथ की बैठक

नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे पोटका, समर्थकों के साथ की बैठक

पोटका: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि वह नई पार्टी बनाकर झारखंड की आदिवासी बाहुल्य सीट पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे। हर सीट पर वह झामुमो का नुकसान करेंगे। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के साथ उनकी जो गुप्त डील हुई है उसी के तहत वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को पोटका पहुंचे। यहां एक होटल में अपने समर्थकों के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। इस बैठक में चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के अलावा पोलटू मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पोटका में भारत बंद का रहा खासा असर, बंद रहीं दुकानें

पोटका में भारत बंद का खासा असर रहा। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर दुकान बंद कराएं। झामुमो के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है उसी के विरोध में भारत बंद कराया गया है। उनकी मांग है कि आरक्षण जैसे अभी तक चलता आ रहा है इसी तरह इसका लाभ लोगों को दिलाया जाए।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply