Home > Jamshedpur > साकची में हुई मीटिंग में भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सागर राय ने लिया पदभार

साकची में हुई मीटिंग में भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सागर राय ने लिया पदभार

जमशेदपुर : साकची में भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपाइयों की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सागर राय ने पद भार ग्रहण किया। यह पद भार उन्होंने जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद से लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद 23 अगस्त को रांची में होने वाली युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी मौजूद रहे। उनके अलावा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलधर नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद, प्रदेश के मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, कोल्हान प्रभारी गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार, बंटी अग्रवाल, बंटी गुप्ता, विकास कुमार, ओम पोद्दार आदि मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply