Home > Politics > संवाद के बहाने युवाओं को लुभाएगी जनता दल यूनाइटेड, 40% सीट पर युवाओं को टिकट देने की मांग

संवाद के बहाने युवाओं को लुभाएगी जनता दल यूनाइटेड, 40% सीट पर युवाओं को टिकट देने की मांग

रांची: युवा जनता दल यूनाइटेड 2 अगस्त से युवा संवाद कार्यक्रम शुरू कर रहा है। यह युवा संवाद कार्यक्रम संथाल इलाके में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी युवाओं के साथ संवाद स्थापित करेगी। साथ ही युवा जनता दल यूनाइटेड ने यह मांग उठाई है कि राज्य की विधानसभा की 40% सीटों पर युवाओं को टिकट दिया जाए। युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि झारखंड की राजनीति में युवाओं की पकड़ कम है। भारत में युवाओं की आबादी अधिक है। लेकिन, राजनीति में युवा वर्ग की स्थिति काफी कमजोर है।
संथाल के इन इलाकों में चलेगा संवाद कार्यक्रम
दुमका प्रमंडल के बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जरमुंडी आदि इलाकों में युवा जनता दल यूनाइटेड संवाद कार्यक्रम करेगा। इन क्षेत्र के युवाओं से संपर्क किया जाएगा। युवा चौपाल लगाई जाएगी। युवाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान करने की कोशिश होगी। युवा वर्ग को राजनीति के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि अगर युवाओं की हितैषी कोई पार्टी है तो वह जनता दल यूनाइटेड है। जनता दल यूनाइटेड में युवाओं के साथ महिलाओं को भी तरजीह दी जाती है।

You may also like
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO
Ghatshila By-Election : 14 नवंबर को खुलेगी ईवीएम, उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला+ VDO

Leave a Reply