Home > Jamshedpur > भालूबासा में छत्तीसगढ़ी समाज ने कराया गुड़िया गुड्डे का ब्याह, 10 हजार लोगों ने उड़ाई दावत

भालूबासा में छत्तीसगढ़ी समाज ने कराया गुड़िया गुड्डे का ब्याह, 10 हजार लोगों ने उड़ाई दावत

भालूबासा में छत्तीसगढ़ी समाज ने गुड़िया गुड्डे के ब्याह का भव्य आयोजन किया। छत्तीसगढ़ी समाज यह आयोजन कई साल से करता रहा है। आयोजन की शुरुआत शनिवार को हुई थी। शनिवार को ब्याह की कुछ रस्म अदा की गई थी। रविवार की देर रात धूमधाम से गुड्डा गुड़िया का ब्याह संपन्न हुआ। बाकायदा बारात आई। शादी की पूरी रस्म अदा की गई। इसके बाद गुड़िया को बाकायदा विदाई भी दी गई। इस मौके पर 10 हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया था।

लोगों ने दावत उड़ाई भोजन में वह सब कुछ था जो एक शादी समारोह में मेहमानों को परोसा जाता है। छत्तीसगढ़ी महिला पूजा यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ी परंपरा तहत यह आयोजन किया गया है। जमशेदपुर में गुड्डा गुड़िया का ब्याह 3 साल से आयोजित किया जा रहा है। यह खुशहाली का प्रतीक है। अक्षय तृतीया के दिन से ये कार्यक्रम शुरू होता है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply