Home > Jamshedpur > Jamshedpur Parliamentary election: कोकपाड़ा में श्री श्री कोपीलेश्वर शिव मंदिर में माथा टेक कर झामुमो उम्मीदवार समीर मोहंती ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Jamshedpur Parliamentary election: कोकपाड़ा में श्री श्री कोपीलेश्वर शिव मंदिर में माथा टेक कर झामुमो उम्मीदवार समीर मोहंती ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर: झामुमो के जमशेदपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार विधायक समीर मोहंती ने सोमवार कोकपाड़ा से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। कोकपाड़ा पहुंचकर उन्होंने श्री श्री कोपिलेश्वर शिव मंदिर में माथा टेका। पूजा अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। उन्होंने लोगों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याएं जानीं। लोगों को बताया कि झामुमो की सरकार उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। कोकपाड़ा के लोगों से मिलकर उनसे समर्थन मांगा। लोगों ने गर्म जोशी के साथ समीर मोहंती का स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में महिलाएं भी पहुंचीं। महिलाओं ने समीर मोहंती को अपनी समस्याएं भी बताईं। जिन्हें समीर मोहंती ने फौरन निस्तारित करने का निर्देश दिया। समीर मोहंती से लोग जिस आत्मीयता से मिल रहे थे, वह एक मिसाल है। एक-एक ग्रामीण से मिलकर समीर ने उनका हाल जाना।

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान